गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को डासना स्थित गुरुकुल स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के युवा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल विभाग व जिला हॉकी एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से किया। हॉकी प्रतियोगिता में कई स्कूल के टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने तेज गति, बेहतर तालमेल और शानदार तकनीक का परिचय दिया। मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जीत के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह और टूर्नामेंट का हुआ आयोजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुरूकुल द स्कूल दूसरे स्थान पर जेकेजी स...