Ghaziabad News: हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल
गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी से कुछ दूरी पर सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में गन्ने के जूस की ठेली संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। वैशाली में रहने वाले भुवनचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने सहयोगी संतोष मिश्रा के साथ 14 अप्रैल की सुबह लगभग सवा दस बजे बाइक से नोएडा स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान गौड़ ग्रीन एवेन्यु सोसाइटी से साईं मंदिर वाली सड़क पर बढ़ने पर गलत दिशा से आ रही गन्ने के जूस की लोहे वाली ठेली से टकरा गए। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.