गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को ट्रांस हिंडन क्षेत्र पूरी तरह कृष्ण भक्ति में रंगा नजर आया। राजेंद्र नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में सौंदर्यीकरण के बाद पहली जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह रहा। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर में बेल्जियम के फूलों से कन्हैया का दरबार सजाया गया। मेवों की माला और जयपुर की पोशाक नंद लाल को पहनाई है। मंदिर में सुबह से देर रात तक भक्तों की कतार लगी रही। राजेंद्र नगर स्थित इस्कॉन मंदिर के सौंदर्यीकरण और उद्घाटन के बाद शुक्रवार को पहली जन्माष्टमी मनाई गई। इसको लेकर पूरे राजेंद्र नगर क्षेत्र हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की उदघोषों से गूंज उठा। मंदिर मीडिया प्रभारी अशोक अग्रवाल ने बताया कि नंद लाल का दरबार बेल्जियम के फूलों से...