गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। एनएच-9 पर गलत दिशा में वाहन दौड़ रहे हैं। इस कारण सड़क हादसा होने का डर रहता है। एनएचएआई ने डिवाइडर पर ग्रिल लगाई थी। लोगों ने अपनी सुविधा के लिए ग्रिल तोड़ डाली। अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। यातायात पुलिस हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालान कर रही है। पुलिस की सख्ती के बावजूद गलत दिशा में वाहन दौड़ रहे हैं। लाल कुआं और विजयनगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा गलत दिशा में वाहन चलते हैं। चार पहिया, दोपहिया और ऑटो गलत दिशा में आते हैं। इनकी वजह से सड़क हादसा होने की आशंका रहती है। पूर्व में गलत दिशा में वाहनों के चलने से सड़क हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को यातायात के नियम तोड़ने वालों पर और ज्यादा सख्ती करनी चाहिए। चालान के अलावा वाहनों को सीज करना...