गाज़ियाबाद, सितम्बर 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने के साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को कचहरी में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के बावजूद अदालतों में कामकाज चलता रहा। जिन कोर्ट में वकील नहीं पहुंचे वहां संबंधित मामले में अगली तिथि लगा दी गई। बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मादेव त्यागी ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना करने...