गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। शहर के बाजार हरियाली तीज के लिए सज गए हैं। दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही हैं। बाजारों में हरी चूड़ियां, कपड़े, जूतियां, सोलह श्रंगार के साथ पूजा पाठ की सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। यह भी पढ़ें- Hariyali Teej kab hai: 14 या 15 अगस्त कब है हरियाली तीज? जानें डेट और पूजा का उत्तम मुहूर्तहरियाली तीज का त्योहार 15 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। तीज पर महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी। इसके लिए वह सजने संवरने और पूजा पाठ का सामान खरीद रही हैं। बाजार में हरी चूड़ियों और हरे परिधानों की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि महिलाएं हरे रंग में ही कपड़ों की डिजाइन देख रही हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर हरे रंग के परिधानों...