गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। गोविन्दपुरम स्थित ए-ब्लाक में हरित पट्टी की रेलिंग में करंट उतरने से दसवीं कक्षा का छात्र झुलस गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में विद्युत निगम में शिकायत की है। आरोप है कि पेड़ों की छंटाई न होने से रेलिंग में करंट उतरा है। गोविन्दपुरम निवासी राहुल ने बताया कि शुक्रवार शाम बेटा करणदीप सिंह और उसका दोस्त अमन चौधरी पुत्र कुलदीप हरित पट्टी पर घूम रहे थे। हरित पट्टी के ऊपर से बिजली की लाइन जा रही है। रेलिंग में करंट उतर रहा था। इसी दौरान अमन का हाथ रेलिंग से छू गया, इससे उसका हाथ झुलस गया। छात्र के करंट लगने पर करणदीप सिंह ने कपड़े से उसे खींचा और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र के हाथ में दो जगह जख्म हैं। स्थानीय निवासी राहुल सिंह ने विद्य...