गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। मोरटा के एमआर भवन में रविवार को रालोद नेता केसी त्यागी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हमतुम रोड वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और हमतुम रोड के जल्द निर्माण लेकर ज्ञापन सौंपा। समारोह में हम तुम रोड वेलफेयर एसोसिएशन और महक जिवन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने संयुक्त रुप से केसी त्यागी को माला फटका पहना कर स्वागत किया। इसके बाद हमतुम सड़क की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सड़क के चौड़ीकरण, निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा स्थानीय निवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया। इस मौके पर मंजीत चौहान, अजय वालिया, अनिल शर्मा, दिलीप कुमार रक्षित, डीके त्यागी, प्रशांत त...