Ghaziabad News: हत्या के प्रयास की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर साथियों के साथ मिलकर एक युवक को घेरकर चाकू, लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया था। हमले में युवक घायल हुआ था। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक गुलजार कॉलोनी में रहने वाले आस मोहम्मद ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया था कि दो अक्तूबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह आवश्यक काम से हिंडन विहार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जुनैद अपने भाइयों शोएब, शिवा और अनस समेत अन्य साथियों के साथ मिला। आरोप है कि सभी ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों के हाथों में चाकू, लोहे की रॉड और ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.