गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में धीमा जहर देकर पति और बेटे की हत्या करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुआ, तब मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित ने पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वसुंधरा निवासी सुशील भटनागर ने पुलिस को बताया कि उनकी तबियत लगातार खराब हो रही थी। कुछ दिन पूर्व उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्हें आईसीयू में भर्ती करके जीवन रक्षक इलाज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: शिक्षक के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में पत्नी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज सुशील के अनुसार वहां पर उनके खून की जांच की गई तो खून में लेड की मात...