गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस दो फरार आरोपियों को अभी तक तलाश नहीं कर सकी है। पुलिस पिछले 18 दिनों से दो राज्यों में छापेमारी कर रही है। अमित सैनी को उन्हीं का प्रतिद्वंदी विजय शर्मा बहाने से गाजियाबाद लेकर आया था। इस दौरान उन्हें गोली मार दी गई। घटना वाली रात ही पुलिस ने विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि साझेदार विनय और कैंटीनकर्मी सागर को 18 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों की तलाश में तीन टीमें जुटी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...