Ghaziabad News: सड़क निर्माण को लेकर धारदार हथियार से हमला
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव डिड़ौली में ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव डिड़ौली निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा मेरे घर के बाहर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इस बात को लेकर रविवार को पड़ोसी से विवाद हो गया। दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मुकेश शर्मा, उनकी पत्नी आरती शर्मा और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.