गाज़ियाबाद, नवम्बर 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी के सी-2 बेसमेंट स्थित सीनियर सिटीजन क्लब ने रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल और मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के सहयोग से आयोजित शिविर में 200 से अधिक परिवार मौजूद रहे। शिविर में 125 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया दर्शना, हड्डी एवं न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. रवि और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास ने लोगों को परामर्श दिया। ईसीजी समेत अन्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। आयोजकों ने बताया कि सीनियर सिटीजन क्लब ने सर्दी की शुरुआत और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शिविर लगवाया है। ताकि लोग समय रहते अपनी सेहत की जांच करा सकें। क्लब वर्ष 2011 से स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और सामाजिक ज...