Ghaziabad News: स्वास्थ्य जांच शिविर 100 लोगों ने जांच कराई
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन एकस्टेंशन-2 स्थित महावीर पार्क आरडब्ल्यूए ने रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 100 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। लोगों की बीपी, शुगर, वजन, थायराइड और कोलेस्ट्रॉल की जांच निशुल्क की गई। इसके अलावा अन्य रक्त जांच पर 50 प्रतिशत की छूट, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर के आयोजन में टीम अरुण पंडित, मनोज अधिकारी, सोनू गुरूंग, नरेंद्र रावत, नवीन गर्ग, रंजीत और दीपक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.