गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: एक महीने से स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ रहे मरीज गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दो नए मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जनवरी से अब तक मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- यूपी में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को स्वाइन फ्लू, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 700 के करीब पहुंचीस्वाइन फ्लू के नए मरीज एक अगस्त से जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी दो नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मरीज क्रॉसिंग रिपब्लिक और वसुंधरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की जा...