गाज़ियाबाद, सितम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की रफ्तार जारी है। है। शुक्रवार को मुरादनगर से एक नए मरीज की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 40 पहुंच गया है। आंकड़ों की बात करें तो क्रॉसिंग रिपब्लिक, वसुंधरा और इंदिरापुरम हॉटस्पॉट बने हुए हैं। शुक्रवार को मुरादनगर में स्वाइन फ्लू के नए मरीज की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जिले में जनवरी से अब तक 40 मरीज मिल चुके हैं। इन मरीजों में क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र से आठ, इंदिरापुरम से छह, वसुंधरा से सात, विजयनगर से तीन मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग जिले में सामने आए मामलों का क्षेत्रवार आकलन कर रहा है। क्रॉसिंग रिपब्लिक, इंदिरापुरम और वसुंधरा में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण इन इलाकों पर विशेष नि...