गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- स्कूलों में व्यवस्थाओं का होगा निरीक्षण Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाओं को जानने के लिए अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत एआरपी, एसआरजी और डाइट के मेंटर्स स्कूलों में जाएंगे और वहां उपलब्ध स्मार्ट क्लास से लेकर लाइब्रेरी तक सभी सुविधाओं, संसाधनों और शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ कायाकल्प के 19 बिंदुओं की जांच करेंगे। प्रमाण के तौर पर शिक्षकों को फोटो के साथ सभी रिकॉर्ड उपलब्ध कराना होगा। जिले में 446 परिषदीय स्कूल हैं, जिनमें शासन द्वारा बनाई गई विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है, ताकि स्कूलों की स्थिति में सुधार हो और नामांकन संख्या बढ़े, लेकिन योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं और बच्चों को इसका लाभ मिल पा रहा है य...