गाज़ियाबाद, नवम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। जवाहरलाल लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को वीकडेज फ्रेंडली टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। मुकाबले में स्ट्राइकर्स 11 ने गांधी नगर एनएनजी 11 को छह विकेट से हरा दिया। गांधी नगर एनएनजी 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 168 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्राइकर्स 11 की टीम ने 19.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में स्ट्राइकर्स 11 के प्रांजल सिंघल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...