गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेडियम में चल रहे निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ कार्यों को गुणवत्तापूर्वक और मानकों के अनुरूप समय से पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने स्टेडियम परिसर में बैडमिंटन हॉल, जिम हॉल और तरणताल (स्वीमिंग पूल) का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके साथ कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम में प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी करने और कार्यों की प्रगति से उन्हें समय सम...