गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की पॉल कॉलोनी में स्कूल स्टॉफ बनकर 15 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा को अगवा करने का प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी छुट्टी वाले दिन छात्रा को लेने के लिए आए। पीड़ित ने थाने में थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर की पॉल कॉलोनी में नितिन पाल की 15 वर्षीय पुत्री गांव अबूपुर स्थित ट्रिनिटी स्कूल कक्षा नौ की छात्रा है। उनका आरोप है कि 26 अगस्त को स्कूल का अवकाश था। उसी दिन स्कूल की वैन और स्कूल जाने के लिए आवाज लगाई। जब वैन चालक से कहा कि आज तो अवकाश है,वह वहां से भाग गया। उनका आरोप है कि छात्रा का अपहरण की फिराक में था। नितिन पाल ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...