Ghaziabad News: स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार घायल
गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- Ghaziabad News: लोनी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में स्कूटी चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति के पैर की हड्डी टूट गई। रामलखन 21 अगस्त को घर लौट रहे थे। तभी शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी सवार युवक ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.