Ghaziabad News: स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में डीपीएस चौराहे से नए बस अड्डे की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को सामने से आ रही स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से थाना फरिहा, जिला फिरोजाबाद के नगला चौहान निवासी मलखान सिंह चिपियाना रोड स्थित एंजेल टेक्सटाइल कंपनी के पास रहते थे। वह कंपनी में काम करते थे। पुलिस को दी शिकायत में उनकी पत्नी कुसुमा देवी ने बताया कि 15 अगस्त की रात करीब नौ बजे उनके पति कंपनी के काम से बाइक लेकर निकले थे। रास्ते में सामने से आ रही स्कूटी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में मलखान सिंह की पत्नी ने 25 अगस्त को विजयनगर थाने में शिकायत की। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.