गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। ऑफिसर सिटी-एक सोसाइटी के गेट पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक सोसायटी के गेट के सामने खड़ी कार में सवार चार लोगों ने उसे कार से बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी गायब हो गई। ऑफिसर सिटी-एक सोसाइटी में रहने वाले वतन ओबेरॉय ने बताया कि वह छह सितंबर की सुबह अपने कार्यस्थल से घर लौट रहे थे। जब वह सोसाइटी के गेट के सामने पहुंचे तो वहां कार खड़ी थी। कार की लाइटें जल रही थीं। उन्होंने सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड से लाइट बंद करवाने के लिए कहा, क्योंकि उसकी रोशनी उनकी आंखों में लग रही थी। आरोप है कि इसी दौरान चार लोग बाहर निकले और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...