गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में सावन मास के दूसरे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित राजीव मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र के पवित्र उच्चारण से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। रुद्राभिषेक के दौरान सैकड़ों सोसाइटी निवासियों ने भगवान शिव का जल, दूध, फल-फूल एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा...