गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वैशाली सेक्टर-9 स्थित एपेक्स ग्रीनवैली सोसाइटी में बिना नवीनीकरण के चुनाव कराने का मामला सामने आया है। निवासी सुभाष चंद ध्यानी की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। याचिका के मुताबिक एसोसिएशन का पंजीकरण साल 2010 में हुआ था। बिना नवीनीकरण 2022 में फर्जी तरीके से नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये का गबन किया जा रहा है। इसका ऑडिट भी नहीं कराया जाता। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह भी पढ़ें- प्रदेशीय वाल्मीकि समाज कल्याण समिति की सभी इकाइयां भंग जांच कर आगे की‌ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...