गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। जनपद के पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए परिवहन विभाग ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। विभाग सोसाइटी और कॉलोनियों में खड़े पुराने वाहनों को जब्त करके स्क्रैप सेंटर को देगा। इसके लिए आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन से मदद लेगा। परिवहन विभाग ने नया सफर योजना के तहत वाहन मालिकों को प्रेरित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में करीब 3.75 लाख निजी और व्यावसायिक वाहन ऐसे हैं, जो अपनी आयु पूरी कर चुके हैं या प्रदूषण मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। परिवहन विभाग इन वाहनों को चिन्हित करने के लिए सोसाइटी प्रबंधन के साथ बैठक करेगा। जो वाहन सोसाइटी परिसर या सार्वजनिक स्थानों पर खड़े मिले, उन्हें मौके पर ही जब्त कर अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्रों पर भेज...