गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। गाजियाबाद में गुरुवार को हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पदयात्रा पूरा दिन सोशल मीडिया पर छाई रही। पदयात्रा से जुड़ी पल-पल की खबरें लोग एक्स, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप ग्रुपों पर साझा करते हैं। विशेष आकर्षण का केंद्र महिला कार्यकर्ता एवं समर्थक रहीं, जो कार्यक्रम में भगवा साड़ी और भाजपा के झंडे वाली साड़ियां पहनकर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने जमकर सेल्फी ली, जिसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। राजनगर एक्सटेंशन में गुरुवार को मुख्यमंत्री की पदयात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसमें पुरुषों और बुजर्गों समेत महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी मुख्यमंत्री को देखने के लिए उत्साहित नजर आए। वहीं, भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और महिला समर्थकों की एक अलग ही झलक देखने ...