गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। करवा चौथ पर महिलाएं को लुभाने के लिए सर्राफा बाजार में हल्के वजन के आकर्षक गहनों की नई रेंज आई है। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बीच कम वजन में भारी लुक देने वाले गहने महिलाओं को ज्यादा पसंद आ रहे है। सोमवार को भी सर्राफा शोरूम व दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती नजर आई। जिले में दो हजार से अधिक सर्राफा शोरूम व दुकान संचालित है। पिछले दिनों सोने-चांदी की कीमत बढ़ने से बाजार में मंदी छाई हुई है, ऐसे में त्योहारी सीजन से सर्राफा व्यापारियों को काफी उम्मीद है। व्यापारी हल्के वजन के आकर्षक गहने बाजार में लाए है, जो देखने में भारी दिखते हैं। सर्राफा व्यापारी मोहित गर्ग बताते हैं कि तीन से पांच ग्राम तक के मंगलसूत्र से लेकर डिजाइनर अंगूठी, टॉप्स, बिछिया और पायल तक के विकल्प बाजार...