गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। लोनी थानाक्षेत्र में 22 अक्तूबर को हुए सोनू हत्याकांड में लापरवाही को लेकर चिरौड़ी चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग भी बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। चिरौड़ी गांव में 22 अक्तूबर की रात आठ बजे 22 वर्षीय सोनू की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में सोनू को फोन कर बुलाने वाले शोएब, सलमान, अजीम और फैजू को गिरफ्तार किया था। बाइक चला रहा नाबालिग भी पकड़ा गया था। आरोपियों ने अपने साथी की बहन का पीछा करने और उसे परेशान करने पर सोनू की हत्या की थी। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि चिरौड़ी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों प...