गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर बाईपास पर कार की टक्कर के बाद चालक ने साथियों को मौके पर बुला लिया और सेवानिवृत्त दरोगा के परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने कार चालक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना का विवरण प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक अश्वनी शर्मा ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई की रात उनका बेटा पुनीत शर्मा अपनी पत्नी विनीता शर्मा और मामा विवेक उपाध्याय के साथ कार से विजयनगर बाईपास की ओर से प्रताप विहार लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार विजयनगर की ओर मुड़ी तो पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुनीत ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी और अप...