गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। सेना की जमीन पर बना स्कूल का ढांचा तोड़ने पर विवाद पैदा हो गया है। निगम के उद्यान विभाग ने पौधे लगाने के लिए स्कूल के ढांचे को गिरा दिया जबकि रक्षा संपदा विभाग ने साढ़े पांच एकड़ जमीन आर्य कन्या माध्यमिक पाठशाला के लिए 99 साल की लीज पर दी है। विजयनगर में सेना की काफी जमीन है। इस पर लोग झुग्गी डालकर रह रहे थे। कई जगह कूड़ा पड़ा था। रक्षा संपदा ने दो साल पहले अभियान चलाकर जमीन खाली कराई। इसके बाद रक्षा संपदा के अधिकारी ने नगर निगम को जमीन पर पौधे लगाने के लिए कहा।

स्कूल का ढांचा गिराने का विवाद निगम के उद्यान विभाग ने सात लाख पौधे लगाने के लिए सेना की जमीन तैयार कर ली है। कुछ जगह पौधे लगा दिए हैं। उद्यान विभाग ने सेना की जमीन पर बने आर्य कन्या माध्यमिक पाठशाला के आठ कमरों के ढा...