Ghaziabad News: सेंट हुड क्रिकेट अकादमी ने 190 रन से मैच जीता
गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। सरजीत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रहे चौधरी सरजीत मेमोरियल टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेंट हुड क्रिकेट अकादमी और न्यू एरा क्रिकेट अकादमी के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में सेंट हुड क्रिकेट अकादमी ने 190 रन से बड़ी जीत दर्ज की। सेंट हुड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 132 गेंद में 29 चौकों की मदद से 192 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में न्यू एरा की टीम 28.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। विराट पांडेय को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.