गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद स्थित शिव मंदिर में रविवार को सर्वानंद संस्था ने सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें नंदिनी ने पहला, शिवानी ने दूसरा और अमृता ने प्रतिभा दिखाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में इंद्रमणि, वाईएन और अनूप शामिल रहे। विजेताओं को मुकेश पंडित, पार्षद हिमांशु चौधरी और संस्था अध्यक्ष विराट श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...