गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की रविवार को मासिक बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर चर्चा की गई। इससे पूर्व पार्टी संस्थापक समेत अन्य ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। बैठक में पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा कि जल्द ही एक पारिवार मिलन कार्यक्रम किया जाएगा, जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कहा कि पार्टी को संगठित करने और परिवार मिलन कार्यक्रम को सफल बनाने पूरी ताकत लगानी होगी। मौके पर धीरेंद्र सिंह भदोरिया, राजेंद्र यादव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, प्रभाशंकर सिंहस राम गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...