Ghaziabad News: सील तोड़कर होटल शुरू करने पर केस
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में सील किए होटल को मालिक ने दोबारा शुरू कर दिया। परिषद ने होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग से हुए हादसे के बाद परिषद ने वसुंधरा जोन में अभियान चलाकर करीब 37 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया था। परिषद के अवर अभियंता शुभम शिवहरे ने बताया कि दो जुलाई को वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित आवासीय भूखंड पर बने होटल प्राइमा को सील किया गया था। बीते दिनों उन्हें सूचना मिली कि होटल फिर खुल गया है, जबकि होटल प्राइमा संचालकों ने नोटिस का जवाब भी नहीं दिया था। निरीक्षण में होटल खुला मिला, जिसके आधार पर होटल प्राइमा के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.