गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। सीटू ने मजदूरों और किसानों के साथ मिलकर साहिबाबाद स्थित लिंक रोड पर विरोध प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन किया। प्रदर्शन में शामिल बृजेश सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष ने उनकी मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। चारों लेबर कोड रद्द करने, सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण रोकने और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग की। साथ ही महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने की मांग भी की। यह भी पढ़ें- हंटरगंज में जेल भरो आंदोलन के तहत प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन यह भी पढ़ें- ट्रेड डील व चार श्रम संहिताओं के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान-मजदूर यह भी पढ़ें- वेतन समझौते को जेबीसीसीआई-12 का हो तत्काल गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...