Ghaziabad News: सीए मेम्बर्स गाजियाबाद ने सीजीएसटी को पांच विकेट से हराया
गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। वेवसिटी स्थित ट्राइडेंट 2.0 क्रिकेट स्टेडियम पर सीए मेम्बर्स गाजियाबाद और सीजीएसटी के बीच टी 20 मैच खेला गया। मैच में सीए मेम्बर्स गाजियाबाद पांच विकेट से विजेता बनी। मैच में टॉस सीजीएसटी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। प्रिंस ने नाबाद 71 रन की पारी खेली। कपिल नागर ने 19 व पवनीश ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से पंकज शर्मा और क्षितिज पंडित ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीए मेम्बर्स गाजियाबाद की टीम ने 18.5 ओवर में 157 बना लिए। आलोक गुप्ता ने 51 रन बनाए। भानु गांधी ने 25 रन का योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आलोक गुप्ता को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.