Ghaziabad News: सीआरपीएफ जवान के भूखंड पर कब्जा,उपजिलाधिकारी ने की जांच
गाज़ियाबाद, नवम्बर 18 -- Ghaziabad News: मोदीनगर,संवादाता। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी सीआरपीएफ के जवान ने अपने भूखंड पर भू-माफिया पर कब्जे का प्रयास करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जवान ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। उपजिलाधिकारी व अन्य अधिकारी जांच के लिए बुधवार को मोके पर पहुंचे। गांव ईशापुर निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2001 से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात हैं। वर्तमान में वह हवलदार (जीडी) पद पर दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने गांव गदाना में वर्ष 2018 में 396 वर्ग गज का भू-आवासीय भूखंड खरीदा था। आरोप है कि कुछ लोगों ने भूखंड पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसके लिए उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.