गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जनपद के दो खिलाड़ी एशियन गेम्स के लिए भारतीय पैरा खिलाड़ी दल में शामिल हैं। नागोया, जापान में पांचवें एशियन पैरा गेम्स का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिमरन शर्मा और प्रदीप कुमार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एशियन पैरा गेम्स का आयोजन 18 से 26 अक्तूबर तक किया जाएगा। नई दिल्ली में खिलाड़ियों के सम्मान में विशेष सेंड ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को आधिकारिक किट और भारतीय तिरंगा प्रदान कर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गई। एशियन गेम्स में प्रदीप कुमार डिस्कस थ्रो में और सिमरन शर्मा 100 मीटर स्पर्धा में भाग लेंगी। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। यह भी पढ़ें- खेल...पैरा एशियाई खेलों में चयन पर विवाद और बढ़ा कार्यक्रम मे...