गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजना में आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। योजना में अब 15 अक्तूबर तक आवेदन होंगे। समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि योजना में सभी वर्गों के लोगों को लाभ दिया जाता है। योजना में आवेदन की तिथि को अब बढ़ाया गया है। योजना में अब आवेदन 15 अक्तूबर तक होंगे जो पहले 30 सितंबर तक होने थे। अधिकारी ने बताया कि जहां पहले योजना में सरकार द्वारा प्रति शादी पर 51 हजार की धनराशि खर्च की जाती थी, वहीं अब इसके स्थान पर एक लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। योजना में पहले आवेदन कर्ताओं की अधिकतम आय की सीमा दो लाख थी, वहीं उसके स्थान पर अब आय की सीमा को बढ़कर तीन लाख रुपये किया गया है। अधिकारी ने बताया कि योजना में कन्या की न्यूनतम आयु 18 ...