गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: - शालीमार गार्डन, इंदिरापुरम, वैशाली और वसुंधरा में बाजार खत्म होने के बाद सड़क पर बिखरा रहता है कचरा ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आबादी के बीच साप्ताहिक बाजार लगते हैं। इनसे लोगों को सुविधा तो मिलती है, लेकिन इनके समाप्त होने पर स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विक्रेता बचे हुए सामान को नालों में फैंक देते है। जिससे नाले चोक होते है और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है。

समस्या का विस्तार ट्रांस हिंडन क्षेत्र के शालीमार गार्डन, इंदिरापुरम, वैशाली और वसुंधरा समेत अन्य इलाकों में लगने वाले बाजार समाप्त होने के बाद सड़कों पर सब्जियों और फलों के अवशेष, गत्ते और अन्य कचरा बिखरा रहता है। कई स्थानों पर यह कचरा नालियों और नालो...