गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। असामाजिक तत्वों ने गांव बेगमाबाद स्थित धार्मिक सिल परिसर में लगी साईं बाबा की मूर्ति तोड़ दी। लोगों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। गांव बेगमाबाद स्थित धार्मिक स्थल परिसर में साईं बाबा की मूर्ति लगी हुई है। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार से साईं बाबा की मूर्ति को खंडित किया जा रहा था। वहीं, शनिवार रात को मूर्ति को पूरी तरह से तोड़ दिया। रविवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। साईं बाबा समिति के प्रबंधक सुधीर मित्तल ने बताया ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है और मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंद...