गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड थाना क्षेत्र के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में एक नामी प्रकाशन कंपनी की नकली किताबें छापी जा रही थीं। कंपनी के अधिकारी ने पुलिस के साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में किताबें छापने के लिए तैयार की गईं 58 प्रिंटिंग प्लेट बरामद की हैं। कंपनी के अधिकारी ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी ललित सरदाना ने पुलिस को बताया कि वह मंजुल पब्लिशिंग हाउस, भारती भवन पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर, धनपत राय पब्लिकेशन के अधिकृत अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में स्थित दिल्ली प्रेस में उनके प्रकाशन की नकली किताबें छापी जा रही हैं। उन्होंने जांच की तो सूचना सही पाई गई। ...