गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। बादलपुर थाना क्षेत्र का गांव बिसनौली निवासी मुकुट की पत्नी रचना को एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में शाम साढ़े चार बजे लाया गया। भतीजे दीपक ने बताया कि उन्हें घर पर सांप ने डंस लिया है। ईएमओ बृजेश सिंह ने बताया कि महिला को एंटी स्नेक वेनम की कई डोज लगाई गई। लेकिन शाम सवा पांच बजे पर महिला ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...