गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती से दूसरे समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पीड़िता को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी अश्लील वीडियो और फोटो भी वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी छात्रा परिवार सहित रहती है। छात्रा का आरोप है कि सहेली ने कुछ समय पहले कपड़े बदलते समय फोटो खीच लिए थे। वह उससे काफी समय से फोटो और वीडियो डिलीट करने की बात कह रही थी। दो दिन पहले सहेली ने युवती को फोटो डिलीट करने की बात कहकर अपने घर पर बुलाया था। जब युवती घर पहुंची तो सहेली के भाई ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और दुष्कर्म क...