गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: -तत्कालीन अधिशासी अधिकारी यशवंत सिंह ने 2007 में दर्ज कराया था मुकदमा गाजियाबाद, संवाददाता। सहारनपुर नगर पालिका परिषद के खाते से करीब 40 लाख रुपये की कथित निकासी के मामले में बुधवार को ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पूर्व में मिली जमानत के सिलसिले में दोनों जमानतदारों बागपत निवासी अशोक पवार और सहारनपुर निवासी शाहनवाज के सत्यापन पत्र अदालत पहुंच गए। अदालत ने दोनों के सत्यापन पत्र अभिलेख में शामिल कर लिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी भारत सिंह यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख नियत कर दी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: अमरोहा के ध्यानार्थ : जमा पूंजी में हेराफेरी के मामले में सुनवाई नहीं हो सकीअदालत में जमानतदारों के सत्यापन पत्र अदालत से मिली जानकारी ...