Ghaziabad News: ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप
गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। एक महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने पिता के घर पर रह रही हैं। 26 जुलाई को ससुर का मैसेज आया था कि उनके पति का ऑपरेशन होना है। वह 27 जुलाई को अस्पताल पहुंचीं। आरोप है कि ससुर ने उनके साथ गलत हरकत की। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.