Ghaziabad News: ससुराल गए युवक पर वार कर लहूलुहान किया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। नाहल गांव निवासी शेर मोहम्मद ने मसूरी थाने में शिकायत देकर बताया कि बीती सात अक्तूबर को वह पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल गया था। इसी दौरान उस्मान, उसका बेटा नासिर, रिजवान और उसका भाई नदीम तथा रिजवान की पत्नी के अलावा अबूजर ने मारपीट की और वस्तु से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार का कहना है कि शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.