गाज़ियाबाद, अक्टूबर 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। नवयुग मार्केट के मुख्य प्रधान डाकघर में गुरुवार को सर्वर की गति धीमी रहने से लोगों को अपने अपने कार्य के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। वहीं कई लोग बिना कार्य के लिए वापस चले गए। मुख्य प्रधान डाकघर में रोजाना बड़ी संख्या में स्पीड पोस्ट,पार्सल बुक होता है। यहां दूर दूर से लोग आते हैं। गुरुवार दोपहर सर्वर की गति धीमी रहने से लोगों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। स्पीड पोस्ट भेजने आए नंदग्राम निवासी राहुल किशोर ने बताया कि कि सर्वर की गति धीमी होने 20 से 25 मिनट तक अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। इसके बाद जाकर उनका नंबर आया। इसी तरह अन्य लोग भी परेशान हुए। वहीं डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि तकनीकी कारणों से सर्वर धीमा हो गया,जो कुछ समय में ही सामान्य हो गया।

हिंदी हिन्दुस्...