गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। दीवाली के मौके पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की गाजियाबाद जिला इकाई ने मेरठ रोड स्थित शहीद स्मारक पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां स्थित शहीद स्तंभ पर संस्था के पदाधिकारियों ने सरहद पर तैनात जवानों के सम्मान और हौसला अफजाई के लिए दीए जलाए। कार्यक्रम के दौरान ज्ञान सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। वीपी शर्मा, चंदन सिंह, गणेश दत्त, राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह शहीद स्मारक पार्क संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल टीपी त्यागी के प्रयासों से स्थापित और विकसित हुआ है। इस दौरान विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजय ने कहा कि जैसे आम लोगों के लिए दिल्ली में जंतर-मंतर है, वैसे ही सैनिकों और शहीद परिवारों की समस्य...